
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) कोतवाली से लेकर टेहरा तिराहे सहित निघासन रोड तक के नाले पड़े चोक, नहीं कराई गई नालों की सफाई। लोगों ने नगर पालिका द्वारा सफाई न कराने के कारण ही पानी भरने का लगाया आरोप।
कॉलेज में 5 अक्टूबर से शुरू होनी है अर्धवार्षिक परीक्षा, वही कॉलेज में भरा एक लगभग फुट पानी। परीक्षाओं को लेकर प्रबंध समिति व शिक्षक गण है चिंतित। कॉलेज में भरे गंदे पानी से छात्र छात्राओं व शिक्षकों के पठन पाठन वाले कमरों में पहुंचना कठिन।नाले चोक होने से दून स्कूल के सामने बने तालाब में नहीं जा पा रहा पानी। यह पानी दून स्कूल के सामने बने तालाब में गिरता था पर नाली चोक होने के कारण पानी नहीं वहां पहुंच रहा है इसलिए पानी का भराव यहां पर हो गया है ।