
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे का जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र द्वारा ग्राम-धर्मपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषक तुलसीराम, अभिषेक वर्मा, रामकुमार, रामनिवास एवं विश्वनाथ के ट्रेंच विधि के पेड़ी प्लाट एवं ट्रेंच विधि से बाये गये शरद एवं बसन्तकालीन गन्ना प्रजाति को. 0118, को0 15023, को.शा. 18231, को. लख. 14201 के प्रदर्शन प्लाटों का भी निरीक्षण किया गया। पेड़ी में फुटाव व बोये गये गन्ने का जमाव एवं वृद्धि बहुत अच्छी पाई गई। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद अन्य कृषकों को भी गन्ने की अधिक पैदावार हेतु ट्रेंच विधि से गन्ना बोने का सुझाव दिया तथा टॉप बोरर से बचाव हेतु सीटीपीआर की ट्रेंचिंग करने एवं गन्ना गिरने से बचाव हेतु समय से मिट्टी चढ़ाने व बंधाई कराने की सलाह दी गई।
