

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में जनजागरुकता हेतु जगदीश, आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के निर्देशन में समस्त रेंजों के साथ-साथ दुधवा पर्यटन परिसर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पलिया क्षेत्रों के बल्देव वैदिक इण्टर कालेज, पलिया, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पलिया, कैमुना शिक्षण संस्थान, विशेनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर श्री महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां की उपस्थिति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रुपरीत कौर को प्रथम, कु0 खुशी कुशवाहा, कैमुना शिक्षण संस्थान को द्वितीय एवं मो0 अयाज बल्देव वैदिक इण्टर कालेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 3डी माडल प्रतियोगिता में अनन्य अग्रवाल एवं जय अग्रवाल गोल्डन फ्लावर स्कूल को प्रथम, रागिनी वर्मा एवं बजरंगी मौर्या कैमुना शिक्षण संस्थान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मिट्टी से पृथ्वी या पृथ्वी के परिदृष्य से सम्बन्धित कलाकृति निर्माण प्रतियोगिता में आदर्श श्रीवास्तव, गोल्डन फलावर स्कूल को प्रथम विराज मौर्य बल्देवी वैदिक इण्टर कालेज को द्वितीय एवं इशिका वर्मा, कैमुना शिक्षण संस्थान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वाद-वाद प्रतियोगिता में मो0 अयाज, बल्देव वैदिक इण्टर कालेज प्रथम, अनन्या अग्रवाल, गोल्डन फ्लावर स्कूल पलिया को द्वितीय एवं काजल कनौजिया, कैमुना शिक्षण संस्थान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण आधारित उक्त प्रतियोगिताओं के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं इस अवसर पर उपस्थितजन को श्री विपिन कपूर सैनी, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज द्वारा वन एवं वन्य जीव आधारित डाकुमेंटरी दिखाई गई, तत्पश्चात श्री धनीराम मोटीवेटर, एवं श्री उदय प्रताप सिंह वन रक्षक द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण आधारित प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण के साथ-साथ रितेश पटेल, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दुधवा सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, डॉ0 मोहम्मद तलहा, पशुचिकित्सक, संदीप कुमार फार्मासिस्ट, कु0 गरिमा, सुश्री नाजरुन निशा, मोटीवेटर, दुग्रेश कुमार, वन दरोगा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ स्टाफ, क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन अपने स्टाफ सहित उपस्थित रहे।
