
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने संबोधित किया। इस दौरान खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद गोला की अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख बेहजम सहित जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
