
(न्यूज़ -सुरेश कुमार शुक्ला)
पलिया कलां ( खीरी)लखीमपुर खीरी के मेडिकल कॉलेज मोतीपुर में डॉक्टरों ने 3 साल के मासूम की जान बचाई। बच्चे ने खेल-खेल में 5 रुपये का सिक्का निगल लिया था जो भोजन नली में फंस गया। डॉ. मनोज शर्मा ने एक्स-रे कर सिक्के की जगह देखी। डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा और स्टाफ नर्स रेखा सैनी की टीम ने दूरबीन विधि से बिना चीरा लगाए सिक्का निकाल दिया। प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे में ऑपरेशन पूरा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया।
