(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां( खीरी) आध्यात्मिक श्री कुलसेवा संस्थान पलिया में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष पत्रकारिता दिवसके 200 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता के जनक कानपुर निवासी जुगल किशोर शुक्ल हैं। शुक्ल जी ने कोलकाता में हिंदी अखबार की अलख जगाते हुए 30 मई 1826 को उदंत मार्तंड हिंदी साप्ताहिक पेपर का शुभारंभ किया। समाचार पत्र उदंत मार्तंड को ही
हिंदी पत्रकारिता की नींव मानी जाती है ।अंग्रेजी, बांग्ला भाषा के समाचार पत्र तो पहले से ही प्रचार में थे। पर हिंदी का कोई भी समाचार पत्र नहीं निकल सका था। जुगल किशोर शुक्ला ने साहस एवं कर्मठता से हिंदी पत्रकारिता का शुभारंभ किया । इसीलिए 30 मई को ही हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान पलिया में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को फूल माला पहनाकर एवं संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरीश श्रीवास्तव ,रामचंद्र शुक्ल ,विजय मिश्रा ,निजेश मिश्रा ,सुरेश कुमार शुक्ला , फारूख हुसैन, संजय कुमार ,दिव्यांशु पांडेय ,विवेक अर्कवंशी ,प्रशांत मिश्रा ,विकास दक्षित ,विश्वकांत त्रिपाठी, अमन गुप्ता ,ओमप्रकाश ‘सुमन’ आदि शामिल थे ।पत्रकारिता दिवस पर हरीश श्रीवास्तव -रामचंद्र शुक्ल- ओमप्रकाश सुमन- विजय मिश्रा- संजय कुमार- विश्वाकांत त्रिपाठी- विकास दीक्षित -सहित फारूख हसैन व अनेक पत्रकारों ने अपने विचारक भी व्यक्त किए। तथा पत्रकारिता का महत्व बताते हुए समाज और देश की समस्याओं से अवगत करना ही पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य है पर पत्रकारिता के गिरते स्तर भी भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख आचार्य गोविंद माधव मिश्र की उपस्थिति में सभी पत्रकारों को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करनेवालों में संस्था के अध्यक्ष शांतिस्वरूप शुक्ला (अध्यक्ष) गगन मिश्रा (उपाध्यक्ष) डी के श्रीवास्तव (संरक्षक) धनेंद्र शुक्ला (सचिव) पंडित सोमेशमिश्रा ( कोषाध्यक्ष) संजीव वर्मा (प्रचार मंत्री) सुनील कुमार गुप्ता (संयुक्त मत्री ) आदि में रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *