(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 88,000 रुपये है। अभियुक्त को गिरफ्तारी के आधार पर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, कस्बा एवं थाना पलिया, जनपद खीरी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 151/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।2. मु0अ0सं0 162/2026 धारा 8/21/23 NDPS Act थाना पलिया जनपद खीरी।

बरामदगी विवरण
1. 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक)
2. एक अदद OnePlus मोबाइल फोन
3. मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe, रजि0 नं0 UP31AC8339 ।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव
2. हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव
3. हेड कांस्टेबल अनुज कुमार गोलियान4. कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी 5. कांस्टेबल रामभूल वर्मा 6. कांस्टेबल सुनील रावत थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *