(समाचार -दैनिक भास्कर से)

पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी और नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शुक्रवार को सदर चौराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे 10 लोगों को हेलमेट पहनाया गया और उन्हें सड़क हादसों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और राज्य पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानीय आयोजनों के माध्यम से चलाया जा रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तेज गति से बचने और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की। उन्होंने सुरक्षित यातायात को सुरक्षित जीवन का आधार बताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *