
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार श्री गुरु गोविंदसिंह महाराज राजकीय महाविद्यालय पलिया में स्वगणना कार्यक्रम आज 21/05/2026 को प्राचार्य, डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में व नोडल अधिकारी विश्राम के निर्देशन में स्वगणना कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वगणना सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आज स्वगणना कार्यक्रम की आज अन्तिम तिथि है जो भी छात्र/छात्राएँ अभी तक अपनी स्वगणना आई०डी० जनरेट नहीं कर सके है वे सभी छात्र/छात्राएँ आज अनिवार्य रूप से अपनी स्वगणना आई०डी० जनरेट कर महाविद्यालय के ग्रुप में अवश्य शेयर कर दे। नोडल अधिकारी विश्राम ने स्वगणना सम्बन्धी पोर्टल पर सूचनाओ को अंकित करने एवं लोकेशन इत्यादि के सम्बन्ध में अवश्यक जानकारी प्रदान की जिससे अधिकांश छात्र/छात्राएँ आसानी पूर्वक अपनी आई०डी० जनरेट करने में सफल रहे। इस अवसर पर आकर्ष विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, अशोक, धोखेराम एवं परविन्दर मौजूद रहे।
