(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवारों में मातम छा गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान गोला गोकर्णनाथ निवासी आलेख कुमार (पुत्र रामनिवास) और नमन शुक्ला (पुत्र सुरेश चंद्र) के रूप में हुई है।दोनों शिक्षक बांकेगंज से गोला की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप: से र घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही बांकेगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।:

आलेख कुमार भारत भूषण कॉलोनी, गोला के निवासी थे। वहीं नमन शुक्ला कुम्हारन टोला, गोला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बांसी स्थित गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और स्कूल से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए।परिजनों के मुताबिक, आलेख कुमार अविवाहित थे, जबकि नमन शुक्ला विवाहित थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। स्कूल स्टाफ, छात्रों और क्षेत्रीय लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *