पलिया कलां (खीरी) खंभारखेडा (लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा द्वारा ग्राम मटेही के सिंह सभा गुरुद्वारा परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आए डाक्टर किस्ले चीनी मिल के डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं टीम द्वारा मरीजों का नि: शुल्क
नेत्र परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन युनिट हेड अवधेश गुप्ता द्वारा किया गया।
गुरुद्वारा परिसर में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 210 किसान साथियों ने अपने नेत्र परीक्षण करवाया, सीतापुर से आए डाक्टरो की टीम ने 9 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया , जिन्हें ऑपरेशन के लिए सीतापुर आँख अस्पताल ले जाया गया।
इस मौके पर कृषक पंजाब सिंह,गुरुवार सिंह,मल्कीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शशिकांत, बलदेव सिंह, जगदीश मौर्या, सहित चीनी मिल के जी एम केन पुष्पेन्द्र सिंह ढाका,राज सिंह, मंजीत सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
युनिट हेड ने सीतापुर से आये डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड खंभारखेडा द्वारा इस तरह का स्वास्थ्य आयोजन किया जाता रहेगा।