

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) श्रमिक दिवस सप्ताह के अवसर पर शासन से मिले निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया के तत्वावधान में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में निःशुल्क श्रमिक आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 392 अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं,मजदूरों का स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बीपी, पल्स, वेट, एक्स रे ,ब्लड टेस्ट, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य समान्य स्वास्थ्य परीक्षण नि :शुल्क कर दवाएं वितरित की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ इकाई प्रमुख ओ पी चौहान एवं अधीक्षक डाक्टर भरत वर्मा, डाक्टर अजीत सिंह ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर महिला चिकित्सक नीतू वर्मा डाक्टर अशोक बिहारी, अंकित दीक्षित, अजय राय,अमन कुमार, ध्रुव कुमार, प्रवीन राना, बृजेश कुमार,संजू देवी, मीरा चौहान, प्रीति,अतुल कुमार, विपिन मिश्रा, पंकज अस्थाना, राजीव मौर्या द्वारा सभी का परीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर डिस्टलरी के युनिट हेड उदय प्रताप सिंह,चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्ष कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे!
इकाई प्रमुख ओ पी चौहान ने सभी डाक्टरों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा समाज हित में इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।
