


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)खंभारखेडा (लखीमपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेेडा के सभागार में गन्ना सर्वेक्षण 2026 -27 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश चौधरी, चीनी मिल के युनिट हेड अवधेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन किया गया, जिसमे उन्होंने इस वर्ष गन्ना सर्वे नीति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं साथ ही समस्त स्टाफ को निर्देशित भी किया की सर्वे के दौरान कोई भी त्रुटि न हो एवं गन्ना खेतो को कृषकवार, ग्रामवार, प्लाटवार, प्रजातिवार सही अंकित करे एवं सर्वे से एक दिन पहले गांवो में सर्वे सम्बन्धी सूचना कर दे जिससे समस्त कृषक खेतो पर पहुंचकर अपना सर्वेक्षण कराये । युनिट हेड अवधेश गुप्ता ने सभी को अवगत कराया कि 1 मई से 30 जून 2026 तक जी पी एस से मैट्रिक प्रणाली पर आधारित केवल पौधा गन्ना का सर्वेक्षण किया जाएगा।जब कि पिछले वर्ष जो पौधे पेड़ी में परिवर्तित हुए हैं उन प्लाटों का केवल भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए नये सदस्य बनने और उपज बढ़ोतरी हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
इस मौके पर सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लखीमपुर डाक्टर राजीव गंगवार, महाप्रबंधक “गन्ना “पुष्पेन्द्र सिंह ढाका एवं अन्य समस्त अधिकारीगण गन्ना विकास परिषद पर्यवेक्षक, समिति स्टाफ एवं चीनी मिल स्टाफ उपस्थित रहे।
