पलिया कलां (खीरी) बच्चों की उत्सुकता और इंतजार के बाद गुरुकुल एकेडमी पलिया कलां खीरी में खुशी की लहर दौड़ी। सत्र 2025-26 की आईसीएसई व आईएससी परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए।
कक्षा दस (आईसीएसई) के परिणाम में अक्षत प्रजापति ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तनिष त्रिवेदी ने 96.60 प्रतिशत, लिम्रा शमीम ने 95.40 प्रतिशत, नमित अग्रवाल ने 94.60 प्रतिशत, यशस्वी अरोरा ने 93.80 प्रतिशत, अग्रिम महेंद्र ने 93.60 प्रतिशत, गुरकीरत सिंह ने 92.60 प्रतिशत, वेदांश अग्रवाल ने 92.60 प्रतिशत, गुनीत कौर ने 92.60 प्रतिशत, मैथिली शिखा ने 92.00 प्रतिशत, अंश गुप्ता ने 91.80 प्रतिशत, रुद्र सिंह ने 91.00 प्रतिशत तथा आर्यन गोयल ने 91.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कक्षा बारह (आईएससी) के परिणाम में रचित अग्रवाल ने 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अनिकेत कैथवार ने 97.50 प्रतिशत, अनिवार्य तोमर ने 97.50 प्रतिशत, मीत अरोरा ने 95.75 प्रतिशत, विनायक बंसल ने 95.75 प्रतिशत, प्रियम मिश्रा ने 95.50 प्रतिशत, आदित्य पांडेय ने 95.25 प्रतिशत, शुभम जायसवाल ने 94.25 प्रतिशत, अनुष्का कुमारी ने 94.00 प्रतिशत, अभिनव दीक्षित ने 93.75 प्रतिशत, ईशान वैश्य ने 93.75 प्रतिशत तथा हर्ष गोयल ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
गौरतलब है कि कक्षा बारह के रचित अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय को गौरवान्वित किया है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में बैंड बाजे के साथ विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी छात्रों को बधाई दी तथा जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा दस व बारह की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। बच्चों ने मेहनत कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी शिक्षकों व अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। विद्यालय भविष्य में भी सभी के सहयोग का आकांक्षी है।