। फोटो – मनप्रियम ।

(न्यूज़ राजीव गोयल)

पलिया कलां ( खीरी) बाँकेगंज। संवाददाता कस्बे के ग्राम स्टेशनपुरवा निवासी और लखनऊ विश्विद्यालय के छात्र मनप्रियम एक बार फिर अपनी मेधा का परचम फहराते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) में चतुर्थ आल इंडिया रैंक हासिल की है। इससे पूर्व गत माह मनप्रियम ने आइआइटी जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स) परीक्षा में 45वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की थी।
मेधावी छात्र मनप्रियम लखनऊ विश्वविद्यालय में बी.एससी. छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। मनप्रियम ने गणित विषय में सीयूईटी (पीजी) की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को देर शाम को सीयूईटी (पीजी) का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उन्होंने 300 में 259 अंक अर्जित कर चौथी आल इंडिया रैंक हासिल की है। एनटीए द्वारा जारी टॉप फाइव की सूची में चौथे स्थान पर उनका नाम है। उल्लेखनीय है कि सीयूईटी परीक्षा के ज़रिए देश के प्रतिष्ठित व केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मास्टर्स पाठ्यक्रमों प्रवेश प्रदान किया जाता है।
मनप्रियम का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की दोनों ही परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता के बाद गणित की उत्कृष्ट उच्च शिक्षा और शोध के लिए देश के शीर्ष शिक्षा संस्थानों में दाखिले का अवसर मिला है। गौरतलब है कि मनप्रियम में स्व-अध्ययन से यह सफलताएँ प्राप्त की हैं।
मनप्रियम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे मनप्रियम स्व. प्रताप सिंह राठौर के पौत्र है। उनकी माता पंखुड़ी सिंह गृहिणी और पिता यदुनाथ सिंह मुरारी किसान और रचनाधर्मी हैं। इस उपलब्धि पर मनप्रियम को समाज के गणमान्यजनों सहित शिक्षकों एवं सहपाठियों ने बधाई दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *