(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा कृषक जागरुकता अभियान के तहत चीनी मिल के युनिट हेड ओ पी चौहान द्वारा गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर गन्ना फसल का निरीक्षण किया।पेड़ी गन्ना फसलों में चोटी बेधक से प्रभावित पौधों की कटाई कराई गई। युनिट हेड ने बताया कि किसान की जागरूकता ही फसल पैदावार बढ़ाने में सहायक हो सकती है।
युनिट हेड ने ग्राम नगला,मरौचा, नौरंगपुर,मकनपुर ,ऐंठपुर, फुलवरिया, बसंतापुर आदि कई गांवों में खड़ी गन्ना फसल का निरीक्षण किया।
नवरंगपुर निवासी किसान शेर सिंह के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में निरीक्षण के दौरान अत्यधिक चोटी बेधक रोग दिखाई दिए।रोग ग्रस्त फसल के पौधे को मौके पर ही कटाई कराई गई। किसानों को उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं पर छूट देने की जानकारी भी दी।
उन्होंने ने कृषक भाईयों से बगैर बैज्ञानिक सलाह के दवाईयों का प्रयोग न करने की सलाह दी।
इस मौके पर यशवंत सिंह, सुल्तान, अशोक चौधरी, अरविंद उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *