(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी पलिया के गन्ना विभाग द्वारा क्षेत्र में चोटी बेधक कीट के नियंत्रण के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो क्षेत्र में किसानों को चोटी बेधक कीट की पहचान , चोटी बेधक कीट से गन्ना फसल में नुकसान के लक्ष्ण और चोटी बेधक कीट के नियंत्रण के बारे में जानकारी देगा । महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि गन्ना गुड़ाई का समय चल रहा है किसान भाई गहरी गुड़ाई कर दो चार दिन खेत को छोड़ दें जिससे खर पतवार नष्ट हो जाये ।
उन्होंने यह भी कहा कि चोटी बेधक कीट की पहली व दूसरी पीढ़ी को कंट्रोल करने के लिए प्रभावित पौधों को काटकर खेत से बाहर निकाल दें तथा चोटी बेधक कीट की तृतीय पीढ़ी से बचाने के लिए कोराजन दवा का ड्रेंचिंग कराएं,चोटी बेधक कीट गन्ना फसल का मुख्य कीट है जो पैदावार प्रभावित करता है । ड्रेंचिग करने के बाद सिंचाई अवश्य करें । इस समय गन्ना गुड़ाई का कार्य चल रहा है । एक एकड़ गन्ने की पेड़ी और पौधे गन्ने में एनपीके,100 किलोग्राम या डीएपी 50 किलोग्राम तथा 25 किलोग्राम पोटाश मिलकर गन्ना के कुंडो पर डालकर गुड़ाई कर दे जिससे उर्वरक मिट्टी में मिल जायेगी और पोधो की जड़ों को बढ़ाएगी , ब्यांत अधिक आयेगा और गन्ने की पैदावार अच्छी प्राप्त होगी ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed