पलिया कलां (खीरी) नगर के श्री रामलीला मैदान में दोपहर 1:00 से शायं 5 बजे तक डा०
भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आंबेडकर के विचारों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सेनि ए आर मसूदी रहेंगे जो कि वर्तमान में भारत के सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में कार्यरत हैं । आप सब इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।