(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अर्न्तगत छोटा पलिया बीट के कक्ष संख्या-1 में फील्ड स्टाफ द्वारा गश्त के दौरान आज एक जंगली हाथी को देखा गया, जिसमें कोई हलचल न दिखने पर स्टाफ द्वारा पास में जाकर देखा गया तो हांथी मृत पाया गया। उक्त हांथी के् निरीक्षण में यह पाया गया कि जगंली हाथी (नर) के पेट में घाव के निशान हैं। घाव के निशान से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त जंगली हाथी का किसी दूसरे जंगली हाथी के साथ में आपसी संघर्ष होने के कारण उक्त जंगली हाथी की मृत्यु हुई है। घटनास्थल के आस-पास लगभग 29 हांथियों का दल कई दिनों से विचरण कर रहा था। यह हांथी उनमें से ही एक है। उक्त दल 02 दिन पूर्व दुधवा रेंज की सरौता बीट, नकौआ नाले के आस-पास देखा गया था तथा यही दल कल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अमला ताल में दिखाई दिया था, जिस समय यह पूर्णतया स्वस्थ था, जिससे स्पष्ट है कि उक्त हांथी की मृत्यु आज ही हुई है। मृत जंगली हाथी के शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुरूप मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी के निर्देशानुसार उनके ही निर्देशन में पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *