
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ (खीरी)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि० यूनिट गोला द्वारा अपने मिल परिक्षेत्र के कृषको को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला आशुतोष मधुकर की उपस्थिति में पेड़ी प्रबन्धन कृषि यंत्र (आर एम डी) का वितरण किया गया। आशुतोष मधुकर ने बताया कि बहुत से किसान पेडी के खेत में सिंचाई गुड़ाई व अन्य कोई कार्य कुछ करते ही नहीं है उसे ऊपर वाले सहारे छोड़ देते हैं।वे लोग इन किसानों से लेकर अपने खेत में अवश्य प्रयोग करें।
वरिष्ठ महा प्रबंधक गन्ना पी एस चतुर्वेदी ने बताया कि यह आर एम डी कृषि यंत्र किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी और निश्चित रूप से पेड़ी गन्ने की पैदावार बढ़ाने में सहायक होगी।क्योंकि यह मशीन पेड़ी प्रबन्धन में होने वाली सभी आवश्यक क्रियाए जैसे कि पेड़ी के ठूंठों की जमीन की सतह से कटाई करना ,पुरानी जड़ो को तोड़न,लाइनों के बीच में गुड़ाई के साथ उर्वरक डालने के साथ साथ ठूंठों पर स्प्रे इत्यादि कार्य एक बार चलाने पर ही कर देगी। दिन प्रतिदिन बढ़ती लेबर समस्या को दृष्टिगत यह मशीन किसानों के लिए पेड़ी प्रबन्धन हेतु बहुउपयोगी सिद्ध होगी। आज मिल गेट के प्रगतिशील कृषक महेन्द्र साहनी निवासी ग्रंट नम्बर 3 तथा तनवीर सिंह निवासी हीरपुर फार्म को आर एम डी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मिल के सहा० महाप्रबन्धक गन्ना ओ डी शर्मा,प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र,संजीव चौधरी, उप प्रबन्धक गन्ना सुनील सिंह,सहायक प्रबन्धक गन्ना अनूप मिश्र उपस्थित रहे।
