
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) तहसील सभागार पलिया में डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। नगर व्यापार मंडल के गौरव गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में लिखा गया है।
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
जनपद लखीमपुर खीरी विषय – पलिया कलां खीरी में व्यापक जनहित में रोडवेज डिपो एवं बस स्टैंड स्थापित करने के संबंध में मांगपत्र।सादर अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी की सबसे प्रमुख तहसील पलिया कलां जो कि तहसील मुख्यालय के साथ विधानसभा 137, विकासखण्ड मुख्यालय, नगर पालिका परिषद के साथ साथ विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क और हवाई पट्टी भी निर्मित है एवं लगभग 800 एकड़ भूमि अधिग्रहण योजना के उपरांत विशाल हवाईअड्डा भी प्रस्तावित है। साथ ही साथ मित्र राष्ट्र नेपाल की सीमा से लगे होने के साथ साथ नेपाल के हजारों यात्रियों सहित जनपद पीलीभीत का ट्रांस शारदा क्षेत्र और तहसील पलिया के प्रमुख व्यापारिक स्थल और कस्बे जैसे सम्पूर्णानगर, खजुरिया, सेमरी बमनगर, महंगापुर,गदनिया भीरा,मझगई, नौगवा, गौरीफंटा, बनगवां, सूडा, चन्दनचौकी आदि थारू बाहुल्य क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति सहित अन्य स्थानों की लाखों जनसंख्या नागरिकगण व व्यापारीगण पलिया कलां मुख्यालय पर रोडवेज डिपो एवं रोडवेज का बस स्टैंड न होने के चलते आवागमन हेतु काफी परेशानियों का सामना करते है।
गौरतलब है कि पलिया कलां नगर भारत और नेपाल राष्ट्र की सीमा को जोड़ने वाला मुख्यद्वार है जहाँ से प्रतिदिन हजारों नेपाली नागरिकों एवं कामगारों का भारत के विभिन्न महानगरों में आना जाना होता है। पलिया कलां मुख्यालय से प्रतिदिन लगभग 5000 यात्रियों के द्वारा भारत देश के विभिन्न राज्यों एवं प्रमुख शहरों में आवागमन हेतु वर्तमान समय में रेल सेवा बंद होने और विभिन्न स्थानों पर जाने हेतु सरकारी साधन उपलब्ध न होने कारण निजी वाहनों एवं निजी बसों से महंगी यात्रा करने के लिए मजबूर है। यदि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा पलिया कलां में डिपो और नगर मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण करा दिया जाए तो जहां एक ओर लाखों नागरिकों और यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी वहीं दूसरी ओर सरकार के महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को भारी मात्रा में आय राजस्व के रूप में प्राप्त होगी। इस संबंध में विगत दिवस पलिया में रोडवेज डिपो बनाए जाने हेतु पलिया के लोकप्रिय विधायक श् रोमी साहनी के द्वारा विधानसभा में बजट सत्र में भी काफी गंभीरतापूर्वक मांग रखी गई है। *वर्तमान समय में पलिया नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पूर्व दिशा में काफी भूमि विगत कई वर्षों से रिक्त व अनुपयोगी पड़ी हुई है, यदि उक्त भूमि का उपयोग upsrtc के बस स्टैंड के लिया किया जाए तो सड़क पर जाम भी नहीं लगेगा और हजारों नागरिकों को मूल भूत सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।*
अतः माननीय से व्यापक जनहित में अनुरोध है कि पलिया कलां मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का डिपो एवं पलिया कलां नगर में उपरोक्त वर्णित रिक्त भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड स्थापित कराने की कार्यवाही की जाये।
भवदीय-नगर व्यापार मण्डल, पलिया
अमित महाजन जिला महामंत्री, गौरव गुप्ता नगर अध्यक्ष,जसवीर फ्लोरा महामंत्री,श्याम आनन्द नगर कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता तहसील महामंत्री, गौरव अग्रवाल युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष, आदित्य मौर्य युवा मंत्री रघुनाथ,राठौर नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता,राजीव कुमार, सुखविंदर सिंह,पप्पू हलवाई, पंकज कुमार,सतीश गुप्ता, सुबोध गुप्ता,संतराम,अशोक, किशन, इकराम, रमाशंकर, सुखदेव सिंह, रामकृपाल गुप्ता, मुन्ना लाल साहू, रोहित, शिवमंगल,मनोज कुमार, हैप्पी गुप्ता,मनोहर चौधरी,मोहित,रामनिवास, आदेश वैश्य,संदीप कुमार, राजेश, मनोहर चौरसिया, आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
