पलिया कलां (खीरी) आज (दिनांक 03.04.2026 को शहीद स्व0 एसडी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण सोनारीपुर एवं स्व0 परमेश्वरदीन ट्रैक्टर क्लीनर की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मारक स्थल दक्षिण सोनारीपुर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।
श्रद्धांजलि सभा में दुधवा के अधिकारीगण, कार्मिक एवं एसटीपीएफ द्वारा दी गई सलामी।
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत परिवार के परिजन हुए सम्मिलित।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में कार्यरत रहे स्व0 एस0डी0 सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं स्व0 परमेश्वरदीन ट्रैक्टर क्लीनर की बाघ हमले में वर्ष 1984 में आकस्मिक निधन हो गया था, जब वह अपने कार्मिकों को वेतन वितरण कर रेंज मुख्यालय वापस हो रहे थे। आज उनकी 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में उनके स्मारक स्थल पर परिजनों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यहां यह भी उल्लेखीय है कि वर्ष 1984 में ही दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में ही प्रथम गैण्डा पुर्नवास केन्द्र की स्थापना हुई थी, जिसमें असम से लाकर गैण्डा मुक्त किए गए थे। स्व0 श्री एसडी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम गैण्डा पुर्नवास केन्द्र की स्थापना के हमराही थे। वह एक निर्भीक, युवा, कुशल एवं सक्रिय अधिकारी थे। आज ही के दिन सलूकापुर से दक्षिण सोनारीपुर स्थित रेंज मुख्यालय आते समय बाघ द्वारा हमला किए जाने के कारण उनका एवं स्व0 परमेश्वरदीन का आकस्मिक निधन हो गया था।
स्व0 एसडी सिंह को अविस्मरणीय बनाने की दृष्टि से दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अंर्तगत एक वनमार्ग, एक मचान एवं ग्रासलैण्ड के उनके नाम पर तत्समय घोषित किया गया था, जो आज भी उन्हीं के नाम से जाना जाता है। उनको स्मरण रखने के लिए दक्षिण सोनारीपुर रेंज में ही स्मारक स्थल भी निर्मित है। आज वहीं स्व0 एसडी सिंह के परिजन जिसमें पत्नी पुष्पा सिंह, पुत्र, पुत्री, प्रपौत्र, प्रपौत्री, नवासा नवासी, तथा स्व0 श्री परमेश्वरदीन के परिजन जिसमें पुत्र श्रवण कुमार, पुत्रवधू, प्रपौत्र, व प्रपौत्री दुधवा के अधिकारियों की उपस्थिति में उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं का स्मरण किया गया।
दोनों दिवंगत आतमाओं की आत्मा की शांति के लिए आज एक बार पुनः 02 मिनट का मौन धारण दुधवा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों द्वारा प्रार्थना की गई। वहीं श्री जगदीश आर0 उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी, अक्षय वाले, भा0व0से0 (प्र0), दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां, विकास वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गौरीफण्टा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यटन, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण सोनारीपुर के साथ-साथ, दुधवा के कार्मिक एवं एसटीपीएफ कार्मिकों द्वारा सलामी देते हुए दिवंगत पुण्यआत्माओं को श्रद्धासुमन अपिर्त किए गए।
इसके उपरांत परिजनों को उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी द्वारा स्मृति के रुप में अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि, दुधवा टाइगर कंजर्वेशन टीम, मुख्यालय स्टाफ के साथ उत्तर सोनारीपुर रेंज, पर्यटन, दुधवा एवं दक्षिण सोनारीपुर रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।