पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 27.03.2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत चैत्र रामनवमी मेला वनशक्ति मंदिर सिंगाही खुर्द थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी में बालिकाओं ,महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन नंबर,
1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,
102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा से संबंधित जानकारी दी गई। और उनकी समस्याओं को सुना गया। सरकार द्वारा लाभान्वित योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।