(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक22.03.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 394/25 धारा 2(b)(2)/3 उ०प्र० गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 मे नामित अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरी द्वारा पलिया एवं नेपाल बार्डर क्षेत्र में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचलसम्पत्ति कुल 40,30,000/- ( चालीस लाख तीस हजार रुपये)रुपये श्रीमान जिला-मजिस्ट्रेट महोदया लखीमपुर खीरी के आदेश के क्रम में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की गई है । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरीद्वारा बडे स्तर पर पलिया एवं नेपाल बार्डर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है ।इस गिरोह से पूर्व में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी भी गई थी । अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करबड़ी मात्रा में अवैध सम्पत्ति अर्जित की गई है जिनके द्वाराकाफी धन अपनी सुख सुविधाओं में खर्च किया जा चुका है। अवैध सम्पत्ति को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किये जाने हेतु श्रीमती ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली पलिया व थानाध्यक्ष थाना सम्पूर्णानगर द्वारा अभियुक्तगण की चल-अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी । प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट जनपद लखीमपुर खीरी के वाद संख्या 608/2026 दिनांकित 18.03.2026 द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता उपरोक्त द्वारा अपराध घटित करके अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति को जब्त / कुर्क करने का आदेश निर्गत किया गया था। उपरोक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 01 मकान जो 1100 वर्गफीट( गाटा संख्या 748 रकबा 0.664 हे0) के प्लाट जो गैंग सदस्य बसन्ती गुप्ता उपरोक्त के नाम दर्ज है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40,30,000/- रूपया की अचल सम्पत्तिकुर्क करने की कार्यवाही सम्पादित की गई है। उक्त कार्यवाही से अपराधियों में कड़ा संदेश प्रेषित हुआ तथा आम जन-मानस द्वारा उक्त कार्यवाही की काफी सराहना की गई । अपराध में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही का अभियान प्रचलित रहेगा ।अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास-विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरी ।मु0अ0सं0 390/2021 धारा 380/411 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 167/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 165/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 394/2025 धारा 2(ख)(ii)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 061/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरी मु0अ0सं0 165/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 394/2025 धारा 2(ख)(ii)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना पलिया जनपद खीरी । चल-अचल सम्पत्ति कुर्क करने वाली संयुक्त टीम का विवरण1. जितेन्द्र सिंह परिहार, क्षेत्राधिकारी पलिया 2. श्रीमती ज्योति वर्मा, तहसीलदार पलिया ।3. पंकज त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कोतवाली पलिया जनपद खीरी । 4. कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी । 5. व0उ0नि0 रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी । 6. उ0नि0 सुरेश चन्द्र थाना पलिया जनपद खीरी । 7. उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य थाना पलिया जनपद खीरी ।8. उ0नि0 आदित्य कुमार थाना पलिया जनपद खीरी । 9. म0उ0नि0 निशा शुक्ला थाना पलिया जनपद खीरी । 10. हे0कां0 बब्लू कुमार थाना पलिया जनपद खीरी । 11. कां0 विजय तिवारी थाना पलिया जनपद खीरी । 12. कां0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी । 13. कां0 अमन राय थाना पलिया जनपद खीरी । 14. कां0 सुनील रावत थाना पलिया जनपद खीरी । 15. कां0 कृष्ण मुरारी थाना पलिया जनपद खीरी।16. म0आ0 रिचा थाना पलिया जनपद खीरी । 17. म0आ0 अनामिका थाना पलिया जनपद खीरी । 18. म0आ0 आरती थाना पलिया जनपद खीरी ।
