पलिया कलां (खीरी) नगर पालिका परिषद पलिया एवं नगर पंचायत भीरा के शासन द्वारा मनोनीत नगर पालिका सदस्यों का स्वागत समारोह पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मनोनीत सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति देंगे। सभी ने विधायक रोमी साहनी को भी माला पहनाकर उनको सम्मानित किया ।