(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को ध्यान में रखते हुए पलिया तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी डॉ अवनीश कुमार की अध्यक्षता में गैस आपूर्ति के संबंध में व्यापार मंडल , रेस्टोरेंट मालिकों एवं गैस एजेंसी के साथ एक मीटिंग की गई। मीटिंग में यह निर्देश दिया गया कि गैस की कालाबाजारी किसी भी तरह से न हो यदि ऐसा कुछ होता है तो आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक दशा में गैस की आपूर्ति सुचारू से चालू रहे किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *