पलिया कलां (खीरी)पलिया विधानसभा के अंतर्गत सिसैया–धौरहरा–निघासन–पलिया–धनौरा घाट–पूरनपुर मार्ग (राज्य मार्ग-101) के पैड शोल्डर सहित चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन विधायक रोमी साहनी के द्वारा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 16.350 किमी लंबी सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।आप सभी के सहयोग और समर्थन से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी : रोमी साहनी