पलिया कलां (खीरी) पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 10.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 26.80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 02 नफर अभियुक्तों 1.नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 मो0 सिंगहिया कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी 2.उमेश राना पुत्र रामपूरन नि0 वोडा नं0 8 धनगढी थाना कैलाली जनपद कैलाली नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 मो0 सिंगहिया कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी
2.उमेश राना पुत्र रामपूरन नि0 वोडा नं0 8 धनगढी थाना कैलाली जनपद कैलाली नेपाल राष्ट्र।
बरामदगी विवरणः-
1.कुल 26.80 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 80,000/- रुपये अभियुक्तगणों के पास से बरामद ।2.बिक्री के 27000/- रुपया भारतीय मुद्रा ।3.बिक्री के 2600/- रुपया नेपाली मुद्रा ।
4.एक अदद एण्ड्रोएड मोबाइल फोन सैमसंग ।5.एक अदद मोटर साईकिल एफजेड पंजीकरण UP 31CJ 4442 मो0 व्हीकल एक्ट की धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज ।