
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी मे सदर चौराहे पर बिहार में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में जिले के हिन्दूवादी नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में हिन्दू संगठनों व हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होकर अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूंका एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अपने सभी साथियों के साथ उप जिलाधिकारी गोला के माध्यम प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार भीमचंद को सौंपा गया।विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी नेता विपिन मिश्रा ने कहा हम सभी हिन्दू संगठन एवं हिन्दू समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हैं कि हम सभी सनातनियो की आन बान शान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज की पूज्य माता श्री के बारे में बिहार में मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है जिसकी वजह से साम्प्रदायिक माहौल भी खराब हो सकता है इसलिए मौलाना अब्दुला सलीम पर रासुका के तहत कार्यवाही होना अति आवश्यक है इसके साथ साथ मौलाना की सम्पत्ति की एवं बैंक खातों की जाँच भी की जाय जिससे देश का माहौल खराब कराने के लिए मौलाना अब्दुल्ला सलीम को कहाँ कहाँ से कौन कौन लोग फंडिंग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के मौके पर ब्रजपाल भार्गव , सोनी मिश्रा, रिशू मिश्रा, पंकज राज,बलवंत सिंह, शुभम तिवारी, पवन राज, दिव्यांशु दीक्षित,राजन शुक्ला, अमन, आशीष, जयेंन्द्र मिश्रा सोनू मिश्रा, पीयूष, सुधीर , अर्पित सिंह हिमांशु वर्मा, अंकित सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
