
सार्वजनिक सूचना
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि व्यापक जनहित में मेला मैदान पलिया जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति (निःशुल्क बालिका छात्रावास) / विद्यालय का संचालन भी होता है छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुये गोल्डन पैलेश मैरिज हाल हटाये जाने के बाद से व्यक्तिगत शादी समारोहों के लिये मैदान उपलब्ध नही कराया जाता हैं।
अतः शादी-विवाह के आयोजनो हेतु सम्पर्क न करें ।
आज्ञा से अध्यक्ष/मंत्री श्री राम लीला कमेटी पलिया (खीरी)
नोट – धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभा के लिये श्री राम लीला मंच टीन शेड सभागार की अनुमति हेतु न्यूनतम 15 दिवस पूर्व आवेदन संस्था को प्रेषित करके अनुमति लेना अनिवार्य होगा । आम जन, बच्चों की सुविधा हेतु मैदान स्थित अशोक वाटिका सुबह शाम टहलने, व्यायाम के लिये जनहित मैं खुली रहती है।
