(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 04.03.2026 को जिलाधिकारी खीरी, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली पर्व के अवसर पर भ्रमणशील रहकर स्वयं कमान संभाली गई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निरंतर सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी, कुशल यातायात व्यवस्था, प्रभावी पेट्रोलिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता और सजगता बनाये रखें । किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । खीरी शहर व कस्बा खीरी के होली जुलूस में भी भ्रमणशील रहकर, अधीनस्थो को शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने एवं सम्पूर्ण कार्यक्रमों पर विशेष सतर्कता बरतने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *