(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी ) थाना क्षेत्र संपूर्णानगर में नेपाल से सटे सीमावर्ती ग्राम भानपुरी खजुरिया में बाघ ने किया भैंस का शिकार, गांव के नेपाल रोड पर पास खेत में मिला शव,मृत भैंस के शरीर पर हमले का बड़ा घाव हमले में शेर ने भैंस को उतारा मौत के घाट ।पिछले दिनों उसी स्थान पर बाघ गाय का भी शिकार कर चुका है ।बाघ वन विभाग के लिए बाघ (टाइगर) बना बड़ी चुनौती।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या जी ने क्षेत्र के रेंजर के साथ मौके पर मुआयना किया रेंजर ललित ने हर संभव मदद सरकारी मदद करने की दावा किया, भानपुरी खजुरिया के ग्राम प्रधान प्रभुनाथ ने रेंजर से पिंजरा लगवाने और ड्रोन कैमरा से निगरानी करने की सलाह दी जिस पर फॉरेस्ट रेंजर ललित ने आज ही पिंजरा लगवाने की का आश्वासन दिया । जल्द ड्रोन कैमरा भी निगरानी करने के लिए संचालित करने की बात कही ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed