(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ -खीरी बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में वृहद किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर,सचिव गोला बलवन्त चौधरी,इकाई प्रमुख राकेश यादव जमनाबाद शोध केन्द्र से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सरनाम सिंह,कृषि विज्ञान केन्द्र से आये डॉ प्रदीप बिसेन एवं चीनी मिल के वरि० महाप्रबन्धक (गन्ना) पी.एस. चतुर्वेदी एवं मिल परिछेत्र के लगभग 256 किसानों के साथ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस गोष्ठी में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में कृषकों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियाँ को० 0118,15023 एवं कोलख० 14201 तथा निचले क्षेत्र के लिए को० 98014 व कोलख० 94184 की बुवाई करने हेतु प्रेरित किया तथा हरियाणा 119 (HR), कोशा० 91269 एवं पीबी० 95 जैसी अनामित व अस्वीकृत प्रजातियों की बुआई कदापि न करने की सलाह दी।
डॉ सरनाम सिंह ने कृषकों को सन्तुलित खाद एवं वैज्ञानिक विधि से खेती के तरीके बताये तथा डॉ प्रदीप बिसेन ने कीट,बीमारी से बचाव के यांत्रिक,जैविक एवं रासायनिक तरीकों को विस्तार से बताया।
वरि० महाप्रबन्धक (गन्ना) ने किसानों को गन्ना बुवाई के समय बीज के चुनाव में सावधानी बरतने तथा बीज के रूप में गन्ने के ऊपरी दो तिहाई हिस्से की बुवाई करने तथा 04 फिट की दूरी पर ट्रेंच विधि से गन्ना बोने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। साथ ही गहरी जुताई करने से होने वाले लाभ के बारे में जैसे मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है,मृदा में वायु संचार अच्छा होता है जिससे पैदावार बढ़ती है। और भूमि उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा मिल द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है इसके प्रयोग से मृदा में उपस्थित हानिकारक फफूंद नष्ट हो जाते हैं तथा जमीन भुरभुरी हो जाती है। इसके साथ ही बीज उपचार हेतु फॅफूंदीनाशक थायोफिनेट मिथाइल भी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
और उन्होंने बताया कि उन्नतशील गन्ना प्रजातियों का शुद्ध व निरोग बीज सुरक्षित किया गया है जिसे चीनी मिल के माध्यम से वितरित करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही यह भी बताया कि मिलगेट एवं क्रयकेन्द्रों पर खुली खरीद की जा रही है, जिन कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष है, वह अपना गन्ना मिलगेट/ क्रयकेन्द्रों पर अपना कोड नं. देकर पर्ची प्राप्त कर गन्ना आपूर्ति कर ले।
गोश्ठी में गन्ने की खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर वरिष्ठ महाप्रबन्धक व अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
मेले में गोला मिल द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक विधि से सहफसली खेती,पेड़ी प्रबन्धन, भूमि व बीज उपचार, कृषि यन्त्रो का लाइव डेमो लगाया गया। विभिन्न स्टाल लगाकर कृषको को गन्ने की खेती में सहायक विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर गन्ना समिति गोला के उपाध्यक्ष संतोष वर्मा,संचालक श्याम सिंह,संजय सिंह, योगेश वर्मा,पूर्व संचालक वीरेन्द्र वर्मा,प्रगतिशील कृषक राजेन्द्र शर्मा ,सहायक महाप्रबन्धक गन्ना ओ डी शर्मा,प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र,संजीव चौधरी, सहित मिल व समिति के गन्ना विकास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *