पलिया कलां (खीरी) नगर के शाइन होटल में आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता संपन्न हुई। प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए तमाम आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। शिक्षा भीअसफल हो रही है एस आईआर , मनरेगा का नाम बदल देना आदि अलोकतांत्रिक है। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष हिंदवी मीडिया प्रमुख यूपीसी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनामिका यादव (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर) एआईसीसी अन्य विशिष्ट स्थिति में डॉक्टर अमित राय (अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ) यूपीसीसी थे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस की योजना कांग्रेस की सफलता के लिए कहा गया लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट होने से बचने के लिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कांग्रेस सरकार की आवश्यकता है। ब्रज मौर्य अध्यक्ष कांग्रेस किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ ने सभी के सामने कांग्रेस की योजनाएं, कांग्रेस का किसानों के प्रति समर्थन आदि बातें रखी। उन्होंने कहा पलिया क्षेत्र में बाढ़ व जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा बहुत आवश्यक है।
नगर के प्रमुख कांग्रेसियों में स्वागत करने वालों में अमर गुप्ता, आबिद हुसैन खां, रामचंद्र सिंह, आदिल खान , आकिब खान ,राजन यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा लगभग क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु शामिल रहे। पत्रकारों को फूल माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।