(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दिनांक 24.02.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के प्रांगण में संचालित केन्द्रीय विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अधिकारियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया तथा वातावरण को उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से परिपूर्ण कर दिया । मुख्य अतिथि रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा नेतृत्व क्षमता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर 39वीं वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, कार्मिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *