(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) नगर के श्री रामलीला मैदान पलिया में सुविख्यात श्री काशी आदर्श रामलीला मंडल रायबरेली उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन मय सजीव झांकियां के साथ दोनों समय दिन तथा रात में दिनांक 22 सितंबर से दिन सोमवार से 8 अक्टूबर बुधवार 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से किया जाएगा।

श्री रामलीला कार्यक्रम

22 सितंबर 2025 दिन सोमवार- ध्वजारोहण ,हवन पूजन ,नारद मोह तथा रावण जन्म।

23 सितंबर 2025 दिन मंगलवार-पृथ्वी पुकार, देव- स्तुति तथा गुरु वशिष्ठ द्वारा यज्ञ श्री राम जन्म।

24 सितंबर 2025 दिन बुधवार-श्री राम लक्ष्मण भारत तथा शत्रुघ्न की शिक्षा -दीक्षा।

25 सितंबर 2025 दिन गुरुवार- विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, गंगा महिमा का वर्णन ।

26 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार- पुष्प वाटिका ,गिरिजा पूजन, धनुष यज्ञ तथा परशुराम लक्ष्मण संवाद।

27 सितंबर 2025 दिन शनिवार-श्री राम बारात( नगर भ्रमण )तथा विधिवत श्रीराम विवाह।

28 सितंबर 2025 दिन रविवार – मंथरा चरित्र, दशरथ कैकई संवाद तथा श्री राम वनवास।

29 सितंबर 2025 दिन सोमवार- निषाद राज ,श्रीराम -केवट संवाद तथा पंचवटी भ्रमण।

30 सितंबर 2025 दिन मंगलवार- सूपर्णाखा का चरित्र, नक कटैया खरदूषण संग्राम व वध, सीता- हरण शबरी पर कृपा।

01 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार- सुग्रीव मित्रता ,बालिवध ,सीता की खोज ,लंका दहन आदि।

02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार- लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ -कुंभकरण वध ,तथा श्रीराम -रावण संग्राम व रावण वध (पुतला दहन ) श्रीराम राज्याभिषेक।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से-

02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार_ भोजपुरी लोकगीत कार्यक्रम श्री रामपाल निषाद एंड पार्टी लखनऊ।

03 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार -राई बुंदेली लोक नृत्य अंतर्राष्ट्रीय कलाकार एवं सुविख्यात बुंदेली कलाकार बेबी इमरान परवीन खान एंड पार्टी ,झांसी ।

04 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार- राजस्थानी लोक संगीत, लोक नृत्य कार्यक्रम ।

05 अक्टूबर 2025 दिन रविवार-प्रादेशिक कवि सम्मेलन ।

06 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन।

07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार जादू कार्यक्रम सिकंदर बादशाह लखनऊ द्वारा‌।

08 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार- मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा।

सूचना

जो भी महानुभाव अथवा फर्म मेले के किसी भी कार्यक्रम में दिनांक 2. 10.2025 से 8 .10.2025 के लिए अपने प्रचार हेतु प्रायोजक बनना चाहते हैं वह संस्था के मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पांडे तथा कोषाध्यक्ष श्रीरमेश गुप्ता से संपर्क करें।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed