


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)भीरा क्षेत्र के ग्राम लालजीपुरवा में विगत एक सप्ताह से गुमशुदा सौरभ पुत्र विजय कुमार का शव कल दिनांक 14/09/2025 को मिला था। चार लोगों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसमें 3 मुल्जिम गिरफ्तार हो गए हैं और एक मुल्जिम फरार है, इस घटना से पूरे क्षेत्र में काफी रोष है, विधायक रोमी साहनी मृतक सौरभ के अन्तिम संस्कार में पहुंचे, और अन्तिम संस्कार तक विधायक रोमी साहनी वही रुके रहे है। एवं परिवार को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया । सरकार से भी पूरी मदद कराने का आश्वासन दिया इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र ।
