(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)नेपाल सीमा पर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर के अध्यापकों के कठिन परिश्रम के कारण यहां से पढ़े हुए छात्र-छात्राएं नित्य प्रतिदिन नए-नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में 2022 का पूर्व छात्र ओम विश्वकर्मा ने नीट परीक्षा क्वालीफाई किया। उनका चयन बीएएमएस मे हुआ है, इनके पिताजी उमेश विश्वकर्मा इसी संस्था में सहायक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इनके बाबा स्वर्गीय राजा राम विश्वकर्मा प्राइमरी अध्यापक के रूप में वर्षों अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ओम की उपलब्धि पर कॉलेज की परिवार तरफ से उनके पिताजी के साथ माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया, कॉलेज परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *