(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्यारेलाल फलाहारी गौ सेवा फाउंडेशन के मंत्री द्वारा मैलानी- नानपारा अमान परिवर्तन करने के संबंध में रिट संख्या 936/2025 29. 8. 2025 को
योजित की गई थी, जिस पर 10 सितंबर 2025 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजन राय एवं मंजीव शुक्ल द्वारा याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार एवं वन विभाग केंद्रीय सरकार के अधिवक्ताओं तथा याची की अधिवक्ता कु. चित्रांगदा नारायण को सुनने के बाद याचिका पर प्रतिवादी संख्या (3) मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, तथा प्रतिवादी संख्या (4) महा प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को याची के प्रत्यावेदन पर विचार करके कार्यवाई कर मीटर गेज से ब्राड गेज अमान परिवर्तन करने के संदर्भ में आदेश निर्गत किया है। प्रत्यावेदन पर अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी, अध्यक्ष पलिया बार एसोसिएशन पलिया , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कई संस्थाओं के प्रमुखों तथा ऐतिहासिक गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट के प्रमुख आदि के भी हस्ताक्षर हैं।
याचिका मे भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न प्रांतो में रेल की पटरियों पर हाथियों एवं अन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए (ए.आई) तकनीक से अभिनव उपाय करते हुए नानपारा, मिहींपुरवा, खैरटिया, तिकुनिया, बिलरायां,पलिया,भीरा तथा मैलानी रेल खंड पर अमान परिवर्तन किए जाने की याचना की गई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इससे इस मार्ग पर रेल अमान परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।
