(न्यूज़ -नसीब सिंह)

पलिया कलां (खीरी)बुधवार को खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति संपूर्णानगर की वार्षिक बैठक समिति परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता गन्ना समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने की। बैठक में संचालक लखविंदर सिंह ने संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का नाम खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति है। लेकिन पड़ोसी थाना हजारा के ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानो को अनुदान नही दिया जाता है। जबकी इस समिति के खीरी किसानो को सब्सिडी मिल रही है। इस पर अध्यक्ष, सचिव प्रस्ताव को आगे बढ़ाए और थाना हजारा के किसानो को भी अनुदान दिलाने की मांग पूरी करें। वही हजारा के संचालक सदस्य पदम् सिंह ने हजारा में गोदाम संचालित करने का मुद्दा उठाया। कहा कि खाद, यूरिया लेने किसानो को संपूर्णानगर के गोदाम में आना पड़ता है। संचालक बेचेलाल ने सुमेरनगर में नया क्रय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजने की बात कही, दयाराम ने समिति व मिल परिक्षेत्र में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की मांग रखी है। अब्दुल बहाव ने गन्ने की नई प्रजाति उपलब्ध कराने की बात रखी। इसके अलावा लल्लन गोंड ने समिति के सभी गोदाम में डीएपी, एनपीके, यूरिया उपलब्ध कराने पर चर्चा की। अध्यक्ष व सचिव गंगाराम यादव ने बैठक में आये सभी सुझावों को प्रस्ताव बना आगे भेजने की बात कही हैं। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी मिथलेश तिवारी सहित कई संचालक व किसान मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *