(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए निर्वाचन हेतु जनपद में लखनऊ खंड के शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से पहले मतदेय स्थलों के निर्धारण के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने की।

बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि अंतिम सूची तैयार करते समय सभी सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और हितधारकों की राय को महत्व दिया जाएगा।

एडीएम/डिप्टी डीईओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों व शिक्षक संगठनों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी/तहसीलदार भी शामिल हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *