



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)नेपाल में उत्पन्न हिंसात्मक घटना के सम्बन्ध में सुरक्षा स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र दिनांक 10.09.2025 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस बल पलिया की सीमा चौकी कुआ नंबर-08 में प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम पलिया डा.अवनीश कुमार सीओ पलिया यादवेंद्र यादव एवं फारेस्ट रेंजर एवं देवेश कुमार कमांडेंट द्वारा भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा वाहिनी की सीमा चौकी कुआ नंबर-08 के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त किया गया । वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही है तथा भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सभी संभावित मार्गों को कवर कर आवागमन पर पैनी नजर रखी जा रही है । 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे गहन गश्त एवं नाकाबंदी कर सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है । आज कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
