(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) सर्वेंट ऑफ़ इंडिया सोसाइटी द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय में निवास कर रही 125 बालिकाओं को हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया तथा उनको आगे बढ़ाने विकास करने के लिए अनेक कथाओं के माध्यमसे प्रोत्साहन दिए गए । सर्वप्रथम हनुमान जी की आरती की गई फिर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस अवसर पर बजाज चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बालिकाओं को हनुमान चालीसा का पाठ कराया तथा विधिवत व्याख्या की। उन्होंने कहा अच्छे और दुष्ट की पहचान रखो उनसे सतर्क रहो ब्रह्म मुहूर्त में जागिए भगवान का नाम लीजिए और वही तुम्हारी सबसे अधिक मदद कर सकते हैं। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय नारायण महेंद्रा विद्यालय के संचालक दिनेश कुमार मिश्रा और अधीक्षिका गीता शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। बच्चों ने सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्ति की भावना का संचार किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *