


(ओम प्रकाश सुमन)
पलिया कलां (खीरी)युवराज दत्त महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी
लखनऊ विश्वविद्यालय के 68वें दीक्षांत समारोह में युवराज दत्त महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी की तीन छात्राओं ने असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए कुल चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के करकमलों द्वारा छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।दिव्या सिन्हा (दर्शनशास्त्र) को दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए –
1. Dr. Cameron–Debi Dayal Misra Gold Medal, M.A. (I से IV सेमेस्टर) दर्शनशास्त्र में सर्वाधिक प्रतिशत (84.17%) अंक प्राप्त करने पर।2. N.N. Sen Gupta Memorial Gold Medal, B.A. (I से VI सेमेस्टर) एवं M.A. (I से IV सेमेस्टर) दर्शनशास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर।गौसिया फ़ातिमा (राजनीति विज्ञान) को Dr. R.N. Awasthi Memorial Gold Medal प्राप्त हुआ, M.A. (Pol. Sc.) प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2025 में Western Political Thought पेपर में सर्वाधिक अंक (183/200, 91.50%) प्राप्त करने पर।आस्था पटेल (अर्थशास्त्र) को Wilhelmina Buck Memorial Gold Medal प्राप्त हुआ, M.A. (I से IV सेमेस्टर) अर्थशास्त्र 2025 में प्रथम स्थान और सर्वाधिक अंक (193/200, 96.50%) प्राप्त करने पर।इस प्रकार महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने कुल चार स्वर्ण पदक अर्जित कर महाविद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
