(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)शताब्दी संकल्प @2047 संवाद यात्रा के तहत सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार प्रबुद्धजन विशेषज्ञ टीम को लेकर गोला गोकर्णनाथ पहुँचे। यहाँ टीम ने बाबा गोकर्णनाथ धाम से जुड़े कॉरिडोर की निर्माणाधीन परियोजना देखी। टीम ने परियोजना के नक्शे का अवलोकन कर कॉरिडोर की संरचना और भविष्य की रूपरेखा समझी। प्रबुद्धजनों ने माना कि यह कॉरिडोर धार्मिक आस्था को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए पर्यटन और स्थानीय विकास के नए रास्ते खोलेगा। इससे पहले सीडीओ अभिषेक कुमार व विशेषज्ञ टीम ने बाबा गोकर्णनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *