(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)धौरहरा।
गायत्री परिवार द्वारा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 6 नवम्बर से लखीमपुर में होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह को लेकर रविवार को धौरहरा में ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन के आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सावित्री देवी द्वारा युग निर्माण सत्संकल्प पाठ के साथ किया। आयोजन स्थल श्री कुसुम कृष्ण बिहारी जायसवाल स्मृति भवन परिसर में कार्यक्रम संयोजक नीलू विजय जायसवाल दंपत्ति द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से आई नारी उत्कर्ष संकल्प मशाल के पूजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल लखीमपुर की डॉ अंशू वर्मा ने सभी को नारी गौरव को स्थापित करने वाले इस अभूतपूर्व आयोजन के महत्व को बताया। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने उपस्थित महिलाओं को बताया गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी पर गायत्री परिवार द्वारा उत्तर प्रदेश में एक करोड़ देव परिवार निर्माण का नारी उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में नारियों को देव परिवार निर्माण एक जिले स्तर का विराट नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन होना है। इस अभियान का पहला विराट नारी उत्कर्ष समारोह लखीमपुर खीरी में 06 नवम्बर से हो रहा है जिसमें जिले व अन्य जिलों से आ रही 1 हजार महिलाओं का आवासीय देव परिवार निर्माण प्रशिक्षण होना है। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया महिला सम्मेलन में धौरहरा ब्लॉक के 45 गाँवों से 700 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लाल ये मशाल पूज्य गुरु जी को प्यारा है गीत के साथ महिलाओं ने संकल्प मशाल सिर पर रखकर नारी उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए संकल्प किए। गायत्री परिवार के आवाहन पर 64 महिलाओं के कार्यक्रम स्थल पर ही अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक लवकुश वर्मा ने किया। इस दौरान महिला मंडल की पूर्णिमा वर्मा, सुमन वर्मा, अहिल्या देवी, परबीता सिंह, सुमन वर्मा, निर्मला वर्मा, लल्ली देवी, जयंती विश्वकर्मा, पूजा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार जायसवाल, सिप्पू सुदीप निगम, कुँवर सेन, हरि गोपाल सैनी, हरि नारायण मौर्य, अजय जायसवाल, मुंशीलाल वर्मा, लवकुश वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, सुशील रस्तोगी, श्रवण वर्मा, पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *