(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) तहसील मोहम्मदी विकासखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्वयन में गंभीर खामियां सामने आई हैं। ग्राम पंचायत दिलावरपुर में पांच परिवार ऐसे हैं, जो आज तक आवास योजना का लाभ नहीं पा सके हैं।इन परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय है। कुछ लोग झोपड़ी में रह रहे हैं। कुछ टीन शेड के नीचे जीवन बिता रहे हैं। बरसात और आंधी के मौसम में इनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं।वीरेंद्र राम, अनताव, सुनीता, सुजन कुमार, घोरी और बालकराम जैसे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग 20 साल से, कुछ 15 साल से और कुछ 10 साल से आवास के लिए भटक रहे हैं। ग्राम प्रधान और अधिकारियों के पास चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल रहा है।ग्राम प्रधान कदीर का कहना है कि सभी पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में भेजे गए हैं।

खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पात्रता के आधार पर सर्वे किया जा रहा है और पात्र व्यक्तियों को आवास का लाभ दिया जाएगा।हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं। शासन को रिपोर्ट भेजकर सब कुछ ठीक होने का दावा कर दिया जाता है, जबकि वास्तविकता में अनेकों पात्र लाभार्थी आज भी आवास से वंचित हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *