(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) नेपाल के कंचनपुर जिले में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात को भारतीय नंबर प्लेट वाली कार की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने यूपी 14 बीएच 2073 नंबर की कार से 500 रुपये के 147 नकली नोट बरामद किए। कार को शुक्लाफांटा नगरपालिका-3 के जोनपुर में नेपाली सेना के रणसिंह सुरक्षा गण पोस्ट के पास रोका गया। इलाका पुलिस कार्यालय झलारी की टीम ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिक हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 17 हजार 600 नेपाली रुपये भी बरामद किए। नेपाली नागरिकों में कंचनपुर शुक्लाफांटा-1 के 32 वर्षीय गौगातबहादुर सिंह और 24 वर्षीय चन्द्र बोहरा शामिल हैं।भारतीय नागरिकों में बरेली के मिगंज ग्राम के 25 वर्षीय कुलदीप चतुर्वेदी, फटितेगंज के 20 वर्षीय अमित यादव और उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के 24 वर्षीय हिमांशु शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *