(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल संग एनआरएलएम के तहत 10 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए। आयुक्त ने आकांक्षात्मक ब्लॉक धौरहरा को छह पैरामीटर से संतृप्त किए जाने पर बीडीओ संदीप कुमार को गोल्ड मेडल और ब्लॉक बांकेगंज को तीन पैरामीटर पर संतृप्त करने पर बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार को ब्रास मेडल से नवाजा। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत धौरहरा ब्लॉक को जीरो पॉवर्टी के तहत चिन्हित लाभार्थियों संदीप कुमार, त्रिभुवन, वीरेंद्र कुमार, श्रीकांत गुप्ता व श्याम किशोर को योजना से लाभ प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा चयनित आठ संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

*सीडीओ ने आयुक्त के सामने पेश किया ‘ऑपरेशन राह’ व तालाब निर्माण का रिकॉर्ड*
आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के समक्ष सीडीओ अभिषेक कुमार ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन में जिले में किए गए नवाचारों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘ऑपरेशन राह’ और ‘हर गांव महिम’ अभियान के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी साझा की। जिले में अब तक 1030 तालाबों का निर्माण कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया है। इस पहल से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीण इलाकों में सिंचाई और भूजल रिचार्ज की बड़ी सुविधा भी सुनिश्चित होगी। आयुक्त ने इन नवाचारों की सराहना कर इसे अनुकरणीय पहल बताया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी जिले की इस उपलब्धि को सराहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *