(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी 27 अगस्त। गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण से जुड़ा एक मामला प्रशासनिक पहल और मानवीय दृष्टिकोण से मिसाल बन गया। उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि जांच में सामने आया कि मीना देवी पत्नी उधन, जिनके पति उधन पुत्र बुद्धालाल आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और भूमिहीन हैं, विवादित भूमि पर निवास कर रहे थे। स्थिति अवगत कराने पर खातेदारों ने स्वेच्छा से 15×55 = 825 वर्गफुट भूमि देने का निर्णय लिया।

आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को खातेदार ने 9,250 रुपये का स्टाम्प शुल्क अदा कर दानपत्र तैयार कराया और उपनिबंधक कार्यालय गोला गोकर्णनाथ में मीना देवी के नाम विलेख की कार्यवाही पूरी की। दान में मिली भूमि पर टीनशेड लगाकर अब उधन पुत्र बुद्धालाल अपने परिवार संग रह रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *